{"_id":"5dfbbfb38ebc3e88062d946d","slug":"chandru-pal-became-veeru-for-the-demand-for-the-deed-of-the-land-purchased-for-the-temple-saharanpur-news-mrt4596384105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के लिए खरीदी जमीन का बैनामा कराने की मांग को लेकर वीरु बना चंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के लिए खरीदी जमीन का बैनामा कराने की मांग को लेकर वीरु बना चंद्रपाल
विज्ञापन
नकुड़ में युवक के पानी की टंकी पर चढने के बाद उसे नीचे उतरने को कहते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही एक युवक रविदास मंदिर के लिए ली गई जमीन का बैनामा करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर जा चढ़ा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहंचे पालिका चेयरमैन और अन्य लोगों ने खासी मशक्कत के बाद युवक को समझा बुझा कर नीचे उतारा। बाद में मंदिर समिति के लोगों के आग्रह पर युवक को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
सुबह करीब सात बजे नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी अनुसूचित जाति का युवक चंद्रपाल पुत्र फूल सिंह नगर पालिका परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। उसे देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस व पालिका प्रशासन को दी। सूचना पर कोतवाल सुशील सैनी व पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान भी पहुंचे और युवक को नीचे उतरने को कहा, लेकिन युवक नहीं माना। वह रविदास मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन का बैनामा कराने की मांग कर रहा था। लोगों की भीड़ में से एक युवक ने उसकी बात जमीन के मालिक से कराई, उसने उसका बैनामा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक नीचे उतरा। युवक के नीचे उतरने के बाद एसएसआई सतीश कुमार उसे कोतवाली ले गए। जहां नायब तहसीलदारी अजब सिंह राणा की पूछताछ में उसने बताया कि उसने और उसके साथियों ने तीन वर्ष पूर्व बाईपास स्थित एक प्लाट की पेशगी रिहान खान को रविदास आश्रम बनाने के उद्देश्य से दी । इसी दौरान रिहान खान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कई बार रिहान के परिजनों को बैनामा करने का अनुरोध कर चुका है, लेकिन वे बैनामा नहीं कर रहे हैं।
चंद्रपाल ने बताया कि इस बात से वह परेशान है और उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज जब उसका मन परेशान हुआ तो वह आत्महत्या के उद्देश्य से पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहीं मौके पर मौजूद मृतक रिहान खान के भाई हाशिम ने कहा उन्होंने कभी भी बैनामा करने से कोई इंकार नहीं किया। कुछ अनुसूचित समाज के लोगों ने कहा बैनामा संस्था के नाम होना चाहिए, लेकिन चंद्रपाल स्वयं को अध्यक्ष बताकर अपने नाम बैनामा कराना चाहता है। इस पर उसी के समाज को ऐतराज है। इसके बाद समिति के लोग चंद्रपाल की पैरवी करते हुए उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने कहा युवक टंकी की सीढ़ियों का ताला तोड़कर पानी की टंकी पर चढ़ा है। जबकि कोतवाल सुशील सैनी ने बताया युवक के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी। मंदिर समिति के लोग ही उसे अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल मंदिर समिति के नाम बैनामा होने पर सहमति बन गई है।

नकुड़ कोतवाली में युवक से पूछताछ करते नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा- फोटो : SAHARANPUR

नकुड़ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक- फोटो : SAHARANPUR