फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   chandra shekhar return home

मुख्यमंत्री को भिजवाएंगे चूड़ियां : चंद्रशेखर

Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
chandra shekhar return home
मुख्यमंत्री को भिजवाएंगे चूड़ियां : चंद्रशेखर
विज्ञापन

छुटमलपुर। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को हिरासत में लेने के बाद बुधवार शाम भारी पुलिस बल उन्हें छुटमलपुर स्थित आवास छोड़ने पहुंचा। चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की सहमति के बिना हाथरस की बिटिया का अंतिम संस्कार आनन फानन में कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में विफल रहने पर मुख्यमंत्री को चूड़ियां भिजवाने का काम करेंगे।

हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के लिए आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दिल्ली अस्पताल पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु बाल्मीकि के साथ हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पऱ्ुलिस दोनों को पूरी रात गाड़ी में घुमाती रही। बुधवार की शाम आरआरएफ की टुकड़ी उन्हें लेकर छुटमलपुर आवास पहुंची। यहां एसओ मनोज चौधरी ने उन्हें अपने आवास पर भीड़ जुटाकर धारा 144 का उल्लंघन करने का नोटिस थमा दिया। इस पर चंद्रशेखर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब लोकतंत्र में आजादी पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। दलितों को देश में कहीं आने जाने के लिए क्या सरकार से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि क्या सरकार न्याय नहीं देना चाहती जो हमें घर में बंद करना चाहती है। यह तानाशाही है। सरकार कितने चंद्रशेखरों को बंद करेगी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री गरीबों, बच्चों और महिलाओं के साथ न्याय नहीं कर सकते तो वह कुर्सी खाली कर दें। वे उनके लिए चूड़ियां भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed