फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Central government fails on every front: Rawat

केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: रावत

Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Central government fails on every front: Rawat
छुटमलपुर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करते मौ मुजतबा - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों के चलते देश की अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है। जनता अब भाजपा सरकारों को उखाड़ने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

देहरादून से दिल्ली जाते वक्त छुटमलपुर में उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो. मुस्तफा के अनुरोध पर रुके उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। किसान मजदूर युवा सब बेहाल है और देश के प्रधानमंत्री लोगों को झूठे सपने दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर भी खरा उतरने का काम करेंगे वे जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और पार्टी की जन स्वीकार्यता बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर प्रधान नासिर अली, चौ पद्म सिंह, राव यूसुफ, राजेश दीवान, असलम खेड़ी, अब्दुल हसीब, अफजल मलिक, आतिफ, दानिश, प्रवेज मलिक आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed