फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrated the birth anniversary of Lord Valmiki with reverence

श्रद्धाभाव से मनाई भगवान वाल्मीकि की जयंती

Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Lord Valmiki with reverence
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित भगवान वाल्मीकि मन्दिर से भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर निकली शोभा या - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में भगवान श्री वाल्मीकि की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। कई जगहों पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके साथ ही झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला वाल्मीकि सभा के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सूद की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित प्राचीन श्री वाल्मीकि मंदिर कार्यक्रम आयोजित कर शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन विशिष्ट अतिथि महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हाजी फजलुरर्हमान, नगर विधायक संजय गर्ग, एसपी सिटी राजेेश कुमार व पूर्व एमएलसी साहब सिंह सैनी ने भगवान श्री वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुुुशील नाज, राजकुमार, अनुपम, हर्ष कुमार, नितिन कुमार ने भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा में भगवान श्री वाल्मीकि, लव व कुश, हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मुख्य संरक्षक विशंभर सिंह, महामंत्री दीपक बोहत, अमरीश चौटाला, ओपी कल्याण, अमरीश चौटाला, नवीन टांक, सतीश भगत, मनमोहन सूद, चौधरी हरपाल, अनिल ढिलोड़ मौजूद रहे। इनके अलावा गोविंदनगर पठानपुरा, गिल कॉलोनी, पटेलनगर, पुरानी मंडी क्षेत्र से शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न बाजारों से होते हुए रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित प्राचीन श्री वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष साधुराम आंबेडकर ने भगवान श्री वाल्मीकि को नमन कर उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुलेख चंद, मोनू नोटियाल, मोहम्मद इकराम, सुभाष गौतम, अनुज कुमार, सुमेरचंद मौजूद रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज जंधेड़ा समसपुर में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्मपाल, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, रामकुमार, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। अखिल भारतीय वाल्मीकि ऋषि धर्म समाज ने गांव शेखपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेेंट मदन पाल तेश्वर, शमीम कुरैशी, जगपाल, धनपाल तेश्वर मौजूद रहे। नुमाइशकैंप के केशवनगर में शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग व पार्षद टिंकू अरोड़ा ने किया। इस दौरान राजकुमार, गौतम कुमार, सन्नी, विशाल कुमार, भूषण मास्टर, काका राहुल बिरला मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को करें आत्मसात: सीडीओ
सहारनपुर। वाल्मीकि जयंती पर तहसील व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करें। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। वह संस्कृत के पहले आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के जीवन, दर्शन, प्रेम, तप और त्याग पर प्रकाश डाला। इस दौरान भजन मंडलियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed