फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Celebrate the festival in harmony, take care of the guidelines

Saharanpur News: सौहार्द पूर्ण मनाए त्योहार, गाइडलाइन का रखें ख्याल

Sat, 15 Jun 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival in harmony, take care of the guidelines
सहारनपुर, देवबंद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों ने ईदगाह और मस्जिदों के प्रबंधकों सहित नगर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज न होने और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


खानकाह पुलिस चौकी पर एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसोदिया ने सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने के साथ ही सड़कों पर नमाज न पढ़े जाने और खुले में जानवरों की कुर्बानी न करने का आह्वान किया। लोगों से सफाई का विशेष ध्यान रखने, अवशेषों को इधर, उधर न फेंकने को कहा गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह और मस्जिदों का निरीक्षण किया। इसमें मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, ईदगाह कमेटी के सचिव अनस सिद्दीकी, मरकजी जामा मस्जिद के सचिव खुर्रम उस्मानी, फहीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- यह रहेगा ईद-उल-अजहा की नमाज का वक्त
ईदगाह सुबह 6.30 बजे
मरकजी जामा मस्जिद सुबह 6.45 बजे

रशीदिया मस्जिद सुबह 6.00 बजे

अतिबुल मस्जिद (दारुल उलूम वक्फ) सुबह 6.00 बजे

मुगलो वाली मस्जिद सुबह 5.45 बजे
अन्य मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed