फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CCTV footage will identify those who threw stones at Vande Bharat

Saharanpur News: सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान

Fri, 16 Jun 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage will identify those who threw stones at Vande Bharat
-आरपीएफ खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, ट्रैक के नजदीक वाले गांवों में पहुंची टीम
विज्ञापन

-सोमवार की रात आंनद विहार से आते समय वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ था पथराव

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर 12 जून को पथराव करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी। इसको लेकर आरपीएफ की टीम ने रेलवे ट्रैक के नजदीक वाले गांवों में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरपीएफ को सफलता मिल जाएगी। आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था। इस वजह से ट्रेन के चेयर कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में आरपीएफ सहारनपुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की। घटना के बाद से आरपीएफ पत्थरबाजों को खोज रही है।
इसके लिए दो टीम गठित है, जो हर बिंदु पर काम कर रही। एक टीम की कमान सीनियर सब इंस्पेक्टर दीपक प्रताप सिंह और दूसरी सहायक सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने संभाल रखी है। टीम ने टपरी से लेकर सहारनपुर के बीच रेलवे ट्रैक के नजदीक वाले जितने भी गांव आते हैं, उनमें पहुंचकर घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पत्थर फेंकने वालों की पहचान करने की कोशिश की। हालांकि, आरपीएफ के हाथों अभी कोई क्लू नहीं लगा है।
विज्ञापन

कहां हुई घटना, अभी नहीं लगा पता
असल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कहां पर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। अब तक आरपीएफ की जांच पड़ताल में सामने आया है कि घटना टपरी रेलवे स्टेशन के पास हुई। इसमें आरपीएफ सिविल पुलिस का भी सहयोग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वालों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके लिए उन्होंने दो टीम गठित की है, जो हर बिंदुओं पर काम कर रही। असल में घटना कहां पर हुई है, इसका भी पता लगाया जा रहा। जल्द ही कामयाबी मिलेगी।

- मोहित त्यागी, इंस्पेक्टर, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed