फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CBSE board exams start today, strict monitoring will be done

Saharanpur News: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से, कड़ी रहेगी निगरानी

Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exams start today, strict monitoring will be done
सहारनपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 33 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर दसवीं और 12वीं के करीब 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से चार अप्रैल तक होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी, लेकिन परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश सुबह 10 बजे तक ही दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह दस बजे से पहले केंद्रों पर पहुंचकर एंट्री ले लें। परीक्षार्थियों को यूनिफॉर्म में पहुंचना होगा, साथ ही उन्हें प्रवेश पत्र और अपने स्कूल का आई कार्ड भी ले जाना होगा। जिला समन्वयक डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी व वायस रिकॉर्डर पहले से लगे हैं, लेकिन इस बार कैमरों को अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक दस कक्षों के सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए एक कर्मचारी तैनात करने को कहा गया है। पहले दिन 15 फरवरी को दसवीं की इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर की परीक्षा होगी, जबकि 12वीं के परीक्षार्थी उद्यमशीलता विषय की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

12वीं के परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
सहारनपुर। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 14 फरवरी शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। महानगर में आईसीएसई बोर्ड के केवल दो स्कूल हैं, जिनमें एक हाईस्कूल तक है, जबकि सहारनपुर पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी है। ऐसे में पहले दिन केवल सहारनपुर पब्लिक स्कूल में ही परीक्षा हुई। यहां 12वीं के 60 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। केंद्र में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहा।

खास बात यह रही कि प्रश्नपत्र का बंडल खोलने की वीडियो और फोटो खींचकर आईसीएसई द्वारा जारी एप्लीकेशन पर अपलोड किए गए, जो अनिवार्य क्रिया थी। इसके बाद ही परीक्षा कराई गई। दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। प्रधानाचार्य सुधीर जोशी ने पहले दिन की परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed