फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CBI continues to investigate the mining file for the second day

सीबीआई की दूसरे दिन मौजूदगी ने मचाया हड़कंप

Sun, 29 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
CBI continues to investigate the mining file for the second day
सहारनपुर का खनन कार्यालय यहां सीबीआई कर रही है जांच - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अवैध खनन मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम के सदस्यों ने शनिवार को भी संबंधित कागजात खंगाले। उन्होंने खान विभाग कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल की। लगातार सीबीआई की मौजूदगी से खनन माफिया में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जनपद में अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच चल रही है। इसी मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी सीबीआई की टीम के सदस्य खान विभाग पहुंचे और संबंधित दस्तावेजों को खंगाला। सीबीआई की दूसरे दिन मौजूदगी की सूचना मिलते ही खनन माफिया और खनन का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार सीबीआई इस साल के अंतिम दिन तक सारे दस्तावेज जुटा लेना चाहती है। चूंकि मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सहारनपुर को लेकर विशेष निगाह बरती जा रही है। लिहाजा समझा जाता है कि सीबीआई और पुख्ता दस्तावेज जुटाने के बाद अवैध खनन से जुड़े मामलों में कईयों की गर्दन नाप सकती है। बता दें कि अवैध खनन को लेकर उस समय जनपद में तैनात रहे जिलाधिकारियों से लेकर विभाग में कार्यरत रहे कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय मुकदमा दर्ज करा चुका है। जांच के दायरे में भी खनन माफिया से लेकर अन्य लोग भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को भी अवैध खनन मामले को लेकर चल रही जांच के मामले में सीबीआई टीम के सदस्यों ने संबंधित दस्तावेजों को खंगाला गया। विभागीय अधिकारी उनके द्वारा मांगे गए दस्तावेज उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2012 से 2015 के बीच के दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed