{"_id":"637fbc0c7807a3124478e63e","slug":"caught-the-case-of-putting-fake-hallmark-on-gold-saharanpur-news-mrt615072155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोने पर फर्जी हॉलमार्क लगाने का मामला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोने पर फर्जी हॉलमार्क लगाने का मामला पकड़ा
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय मानक ब्यूरो दिल्ली की टीम ने यहां लक्ष्मी मार्केट में एक फर्म पर छापा मार कर सोने पर फर्जी हॉलमार्क लगाने का मामला पकड़ा है। टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान फर्म के दस्तावेज, मशीन, कंप्यूटर आदि कब्जे में लिए हैं। बताया गया है कि यहां पर काफी समय से आभूषणों को 24 कैरेट का बनाने के लिए फर्जी हॉलमार्क लगाने का काम हो रहा था।
भारतीय मानक ब्यूरो को सहारनपुर के सराफा बाजार लक्ष्मी मार्केट में आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क लगाए जाने की जानकारी मिली थी। भारतीय मानक ब्यूरो दिल्ली के संयुक्त निदेशक विक्रांत और सहायक निदेशक मोहित कुमार ने टीम के साथ यहां लक्ष्मी मार्केट में श्री महालक्ष्मी फर्म पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने यहां मशीन, कंप्यूटर समेत अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। बताया गया है कि भारतीय मानक ब्यूरो ने सहारनपुर में सोने पर हॉलमार्क लगाने के लिए चार सेंटरों को अनुमति दी थी। जिसमें एक अनुमति श्री महालक्ष्मी फर्म को भी दी थी। यह फर्म मोनू वर्मा की है। बाद में भारतीय मानक ब्यूरो ने तीन सेंटरों को बंद कर दिया था। बीते दो माह तक रजत की फर्म पर सेंटर चल रहा था, लेकिन मोनू ने दस्तावेजों में यह काम बंद कर दिया था। वह मिलावटी सोने पर हॉलमार्क लगाने का काम कर रहा था। उसके पास कई शहरों के सराफ आकर मिलावटी सोने पर हॉलमार्क लगवाकर उसे 24 कैरेट का बनवा रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर भारतीय मानक ब्यूरो ने यहां आकर छापे की कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई कर मोनू की फर्म को सीज कर दिया। टीम ने रजत की हॉलमार्क लगाने फर्म की भी जांच करते हुए उसे भी सीज कर दिया है। ब्यूरो के संयुक्त निदेशक विक्रांत ने बताया कि छापे की कार्रवाई में श्री महालक्ष्मी फर्म पर फर्जी हॉलमार्क लगाए जा रहे थे। सामान का जब्त कर फर्म को सीज कर दिया गया है। फर्म मालिक के खिलाफ ब्यूरो की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।