फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cattle breeders have not received money under the Chief Minister's Participation Scheme for the past ten months.

Saharanpur News: दस माह से गोपालकों को नहीं मिला मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का पैसा

Fri, 02 Jan 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cattle breeders have not received money under the Chief Minister's Participation Scheme for the past ten months.
तीतरों। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को गोवंशियों के पालन के लिए सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता दस माह से खातों में नहीं आने से गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


बता दें, कि प्रदेश सरकार ने गोवंश को संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री योजना संचालित की थी, जिसमें पहले 30 रुपये प्रतिदिन तथा बाद में इसे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। गोपालकों को गोशालाओं से गाय लेने पर प्रतिमाह 1500 रुपये देने का प्रावधान तय किया है। गोपालकों अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, पहल सिंह, ब्रजपाल सिंह, रामकुमार, सौ सिंह, सेवाराम, सोनू कुमार आदि का कहना है कि उन लोगों ने तीतरों की विभिन्न गोशालाओं से गाेवंशियों को सरकार की इस योजना के तहत लेते हुए सोचा था कि कुछ धनराशि सरकार से मिल जाएगी, लेकिन दस माह से राशि नहीं मिली है, जबकि उनके बैंक खाते एकदम सुचारु रूप से संचालित हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों का कहना है कि गोशाला से गोद ली गाय उपचार के बाद भी गर्भ धारण नहीं कर पाई है। साथ ही गायों के कानों में लगे टैग के कारण ही वे उन्हें छोड़ नहीं पा रहे हैं। गैर दुधारू गोवंश को चारा खिलाना महंगा पड़ रहा है। गोपालकों ने प्रशासन से अनुदान राशि दिलाने अथवा उन्हें वापस गोशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ.एमपी सिंह गौर का कहना है कि बजट की कमी नहीं है। बैंकों के विलय की प्रक्रिया में दिए गए खातों के बैंक बदल जाने से धनराशि ट्रासंफर नहीं हो पा रही है। फिर भी जल्दी ही धनराशि भिजवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed