फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash, jewelery looted by taking family hostage

परिवार को बंधक बना नकदी जेवर लूटा

Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery looted by taking family hostage
परिवार को बंधक बना कर नकदी, जेवर लूटा
विज्ञापन

सहारनपुर, बड़गांव। बदमाशों ने बीती रात गांव कुतबा माजरा में एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लूट ली। बदमाश पीड़ित परिवार को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, जड़ौदा पांडा में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे तीन में से दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार की रात गांव कुतुबा माजरा निवासी राशिद के घर में चार बदमाश घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर परिवार को बंधक बनाकर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और 34 हजार की नकदी लूट ली। बदमाश लूट की वारदात के बाद पीड़ित परिवार को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। राशिद ने घटना की तहरीर थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित को बुला कर फिर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जड़ौदा पांडा में चोरी की नीयत से ग्रामीण श्लोक के घर में घुसे तीन चोरों में से दो को जाग होने पर लोगों ने पकड़ लिया। जबकि एक चोर बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed