फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case of ragging surfaced again in Sarsawa Government Medical College saharanpur

Saharanpur: सरसावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आया रैगिंग का मामला, विरोध करने पर छात्र से मारपीट

Sun, 05 Feb 2023 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Feb 2023 02:57 PM IST
सार

सहारनपुर में सरसावा मेडिकल काॅलेज पिलखनी में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग कर दी।वहीं प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Case of ragging surfaced again in Sarsawa Government Medical College saharanpur
symbolic pictures

विस्तार

सरसावा राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में एक बार फिर से रैगिंग का मामला प्रकाश में आया है जहां सीनियर बैच के छात्रों ने 2022 बैच के छात्रों के साथ रैगिंग तथा विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है वहीं प्राचार्य ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात राजकीय मेडिकल पिलखनी के छात्रावासों में एक बार फिर से रैगिंग का खौफ नजर आया बताया जाता है कि एमबीबीएस सत्र 2019 के छात्र छात्रों का एक दल एमबीबीएस सत्र 2022 के छात्रों के छात्रावास में दीवार कूदकर घुस गया तथा 2022 के छात्रों की रैगिंग लेनी आरंभ कर दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शुरुआत में मामला केवल रैगिंग का था लेकिन सीनियर छात्रों की रैगिंग सीमाएं तोड़ने लगी तथा मामला बढ़कर इतना हो गया कि सीनियर्स ने फ्रेशर छात्रों की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि एक दर्जन से ज्यादा छात्रों के साथ मारपीट की गई जिसमें से कुछ छात्रों को ज्यादा चोटें आई हैं जब रैगिंग को लेकर हल्ला खड़ा तो सीनियर छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम ना छापने की शर्त पर एक छात्र ने बताया कि रात्रि में एंटी रैगिंग कमेटी को अनेकों फोन किए गए लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाए जिसके बाद पीड़ित छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी को मामले की शिकायत की।


इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने अमर उजाला को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है तथा एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि यदि पीड़ित छात्रों द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed