फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against three people including brother in law in Suresh murder case

Saharanpur News: सुरेश हत्याकांड में साले सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people including brother in law in Suresh murder case
सहारनपुर/गागलहेड़ी। प्राॅपर्टी डीलर सुरेश राणा हत्याकांड मामले में पुलिस ने साले समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्नी ने तहरीर देकर अपने दो भाइयों और कारोबार में सहयोगी पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में जमीनी विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार देर शाम सब्जी मंडी निवासी सुरेश राणा (40) पुत्र प्रेम सिंह की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के बेटे ने बदमाशों का पीछा भी किया था, लेकिन वह बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नहीं हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मृतक की पत्नी आशु ने अपने भाई कुणाल, दिग्विजय और बिजनेस सहयोगी प्रमोद के खिलाफ हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद दोनों सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया, जिनके साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर खंगाल रही है।
गोली मारने वाले बदमाश किन रास्तों से होकर गए। पुलिस सुरेश की हत्या के कारण जांचते हुए प्रॉपर्टी विवाद से भी जोड़ कर देख रही है। सुरेश के फोन नंबरों से लेकर कहां-कहां पर और किसके साथ प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक सुरेश राणा पर नशीला पदार्थ और जुआ खेलने के मुकदमे दर्ज हैं, जो नागल, गागलहेड़ी और बेहट थाने में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed