{"_id":"687d3520fe840647e20c6377","slug":"case-filed-against-four-persons-including-father-and-daughter-for-cheating-of-rs-10-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-154503-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दस लाख रुपये की ठगी में पिता-पुत्री सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दस लाख रुपये की ठगी में पिता-पुत्री सहित चार पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी व्यापारी आशीष वर्मा से जमीन के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए गए। उनसे यह रकम जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर ठगी गई। व्यापारी को न तो जमीन का बैनामा किया गया और न ही उनकी रकम वापस हुई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर बेहट पुलिस ने पिता-पुत्री समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आशीष वर्मा ने बताया कि उसने खेती की जमीन खरीदने के लिए अलीपुर भागूवाला निवासी विजय कुमार से संपर्क किया। विजय के बताया कि काशीपुर नौगांवा में जमीन है। उसने जमीन की नकल आदि दस्तावेज दिखाए। उसने बताया, कि जमीन किरणजोत चहल के नाम है। विजय ने उसे किरणजोत के पिता रविंद्र सिंह से मिलवाया। रविंद्र सिंह ने कहा कि जमीन उनकी है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। विजय और उसके मिरगपुर पांजूवाला निवासी साथी राजेश ने उसे जमीन का सौदा 25 लाख में करा दिया। उसने 98 हजार रुपये पेटीएम से किरणजोत के खाते में ट्रांसफर किए और 4.20 लाख कैश रविंद्र सिंह को दिए। इसके अलावा पांच लाख रुपये का चेक दिया। 21 अक्तूबर 2024 को जमीन का तहसील बेहट में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया गया।
बैनामे की तारीख का समय आने पर उसने किरणजोत व उनके पिता से बैनामा करने के लिए कहा, तो वे आनाकानी करने लगे। पता चला कि मौके पर वो जमीन है ही नहीं जिसका सौदा आरोपियों ने उससे किया गया है, तो उसने 10 लाख रुपये वापस मांगे। एसएसपी के आदेश पर किरणजोत चहल निवासी गांव सरावा तहसील जगाधरी जनपद यमुनानगर हरियाणा हाल निवासी प्रथम फ्लोर सुभाष नगर पश्चिमी दिल्ली, उनके पिता रविंद्र सिंह निवासी गांव भागूवाला रामपुर बड़कलां थाना मिर्जापुर, राजेश निवासी मिरगपुर पांजूवाला थाना बेहट व विजय कुमार निवासी अलीपुर भागूवाला थाना मिर्जापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।