{"_id":"58fcf6124f1c1b3a138b45cd","slug":"car-collides-with-wall-death-of-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दीवार से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दीवार से टकराई, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल मां-बेटी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में बारात से लौट रहे युवकों की स्विफ्ट डिजायर कार बादशाहीबाग के पास निरंकारी सत्संग भवन की दीवार से टकराकर पलट गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए।
हादसा रविवार की सांय करीब सवा चार बजे हुआ। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के मानकमाऊ गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र यामीन, सनव्वर व शमीम पुत्रगण निसार, मुस्तकीम पुत्र अब्दुल लतीफ एवं शाहबाज पुत्र बंदा हसन अपनी स्विफ्ट डिजायर द्वारा उत्तराखंड के हर्बटपुर बारात में गए थे।
जब वे लौट रहे थे, तो हाईवे पर थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बादशाहीबाग के पास उनकी कार अनियंत्रित होने पर सड़क किनारे स्थित निरंकारी सत्संग भवन की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
राह चलते लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी लेकर आई। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय सन्नवर की मौत हो गई।
इससे पहले मीरगढ़ गांव के पास एक बाइक को जीप ने टक्कर मार दी। इसमें शेखपुरा गांव निवासी भूरा (30), नसीमा (45) व नसीम जहां (20) घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया।