फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collided with divider, youth died

Saharanpur News: डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Car collided with divider, youth died
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शेरपुर के पास सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थाना पुलिस ने फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजन अन्य अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की देर रात 11:30 बजे हुआ। उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव तेलपुरा निवासी शहबाज, सादिक , मंसूर , सरफराज कार द्वारा सहारनपुर से तेलपुरा अपने घर आ रहे थे । शेरपुर के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार 20 वर्षीय शहबाज पुत्र खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को फतेहपुर अस्पताल तथा मृतक को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। बाद में परिजनों ने घायल सादिक व सरफराज को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया तथा मंसूर की हालत सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की हाईवे निर्माण के कारण यह हादसा हुआ है। मार्ग के किनारे से लाइट हटा दी गई है। यहां किसी भी तरह का कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा है। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed