फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car became a ball of fire, couple and child survived

आग का गोला बनी कार, दंपती और बच्चा सुरक्षित बचे

Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Car became a ball of fire, couple and child survived
आग से जली कार - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। गड्ढे में फंसी कार के टायर की रगड़ से उठी चिंगारी से गन्ने की सूखी पत्तियों में लगी आग से पूरी गाड़ी जल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते गाड़ी के भीतर बैठे दंपती को बच्चे सहित सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ज्योति अपने पति सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक लिपिक अमर गुप्ता और पांच वर्षीय पुत्र आरव के साथ वैगनआर कार में द्वारा सरसावा क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में परिचित से मिलने गई थी। सुबह 11 बजे गोविंदपुर में एक खेत के समीप उनकी कार गड्ढे में धंस गई। जब अमर गुप्ता ने कार निकालने का प्रयास किया तो तेज गति से उसका पहिया घूमने के कारण गन्ने की सूखी पत्तियों में चिंगारी से आग लग गई जो तुरंत कार ने पकड़ ली। इसी दौरान आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने कार के निचले हिस्से में आग लगी देख तत्काल मौके पर पहुंच दंपती और उनके बच्चें को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जब तक ग्रामीण कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते वो आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। ग्रामीण अजय सैनी तथा विशाल सैनी ने बताया कि कार में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें नलकूप से पानी भरकर लाने का भी समय नहीं मिला। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे लोग सकुशल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed