{"_id":"63694ca361d7f877aa106c49","slug":"cane-price-below-rs-450-per-quintal-not-acceptable-rudrasen-saharanpur-news-mrt6126585127","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकार नहीं होगा 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकार नहीं होगा 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम गन्ना मूल्य
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि नया पेराई सत्र प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। खेती की बढ़ी हुई लागत को देखते हुए 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित होना चाहिए। इससे कम गन्ना मूल्य को किसान स्वीकार नहीं करेंगे।
आदर्श विहार स्थित पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में चौधरी रुद्रसेन ने कहा, विपरीत मौसम और बीमारियों के चलते इस बार गन्ने की लागत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों से 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान कराने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरतने वाली चीनी मिलों से किसानों को अनिवार्य रूप से बकाया पर ब्याज दिलाया जाए। उन्होंने सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करने की भी मांग की।
इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीन बांदूखेड़ी, हनीफ तेली, अच्छन यादव, नवाब यादव, राव वजाहत, संदीप चौधरी, सोनू चौधरी, राव सुहेल शेखपुरा, आकाश खटीक आदि मौजूद रहे।