फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates can take help from the website of MASHIP

माशिप की वेबसाइट से मदद ले सकते हैं परीक्षार्थी

Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Candidates can take help from the website of MASHIP
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों की मदद कर रही है। इसके लिए परिषद की वेबसाइट पर दसवीं और 12वीं के सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध करा रही है। मकसद यह है कि जो विद्यार्थी पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उन्हें पैटर्न का पता चल सके कि प्रश्नपत्र किस तरह का आता है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद अपनी वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध करा रही है। जो भी विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले हैं वह मॉडल प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी मॉडल पेपर डाउनलोड किया जा सकता है। ज्यादातर विषयों के मॉडल पेपरों की पीडीएफ फाइल मौजूद है। सबसे पहले दसवीं के मॉडल प्रश्नपत्र अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

सेठ बनारसी दास इंटर कॉलेज के शिक्षक अंबरीष कुमार शास्त्री ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में यह परिषद का अच्छा कदम है। पहले विद्यार्थी बाजार से मॉडल पेपर खरीदते थे, जिसमें महत्वपूर्ण सवाल और उनके शॉर्ट उत्तर होते थे, साथ ही उनमें बीते दस साल के मॉडल प्रश्नपत्र भी आते थे, जिनसे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के बारे में जानकारी होती थी कि प्रश्नपत्र ऐसा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें प्रश्नपत्र
मॉडल प्रश्न-पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर साइड पैनल पर उपलब्ध मॉडल प्रश्नपत्र के लिंक पर क्लिक करें। अपनी च्वॉइस के विषय पर क्लिक कर मॉडल प्रश्नपत्र डाउनलोड कर लें। मॉडल प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के बाद भविष्य के इस्तेमाल के लिए एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

माध्यमिक शिक्षा परिषद अपनी वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध करा रही है। जिससे कि पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को पता चल सके कि बोर्ड परीक्षा में किस तरह का प्रश्नपत्र आता है। परिषद का मानना है कि वेबसाइट से प्रश्नपत्र डाउनलोड कर यदि विद्यार्थी उन्हें हल करते हैं तो इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
-रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed