फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidate was giving exam on fake form, arrested

Saharanpur News: फर्जी प्रपत्रों पर परीक्षा दे रहा था अभ्यर्थी, गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Candidate was giving exam on fake form, arrested
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। इसने अपने दस्तावेजों में अपनी उम्र कम दिखाई। पांच दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा में आठ संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ईदगाह रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक टीम के सुपरवाइजर अमित कुमार व ऑपरेटर एकांत ने केंद्र प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह को सूचना दी कि एक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान जन्मतिथि के प्रपत्रों में अंतर आ रहा है। पता लगते ही केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और जांच की। आरोपी वीर सिंह पुत्र नेक्सा सिंह निवासी नंगला रूमी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर के प्रपत्रों को चेक किया गया। बायोमेट्रिक के ई-केवाईसी के दौरान पोर्टल पर अभ्यर्थी की अलग-अलग जन्मतिथि एक मई 1993 व पांच दिसंबर 1999 दर्शायी गई। बायोमेट्रिक जांच में अभ्यर्थी की दो अलग-अलग जन्मतिथि अंकित पाई गई। जिसके आधार पर आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि असली जन्मतिथि एक मई 1993 है। इसी जन्मतिथि से जनता इंटर कॉलेज सारंगपुर बुलंदशहर से हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2007 में उत्तीर्ण की थी। इसके आधार पर पुलिस भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ सकता था। इसलिए वर्ष 2018 में जन्मतिथि बदलवाकर पांच दिसंबर 1999 अंकित करा दिया था। बदली हुई जन्मतिथि से हाईस्कूल की परीक्षा चोखेलाल हायर सेकेंडरी स्कूल हरदोई अलीगढ़ से वर्ष 2018 में दोबारा उत्तीर्ण की, जिससे उम्र के आधार पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होता रहूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- भर्ती परीक्षा में आठ संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े
पांच दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आठ संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए है। 23, 24 और 25 अगस्त को हुई परीक्षा में तीन और पांच संदिग्ध अभ्यर्थी 30 व 31 अगस्त को पकड़े गए थे। यह संदिग्ध अभ्यर्थी फर्जी प्रपत्रों के सहारे परीक्षा देने पहुंचे थे।

------

-- क्या बोले अभ्यर्थी
मेरठ से आए अवनीश का कहना था कि वैसे तो पेपर आसान रहा, लेकिन एक-दो प्रश्न ऐसे रहे, जिनमें समय ज्यादा लगा। 150 प्रश्न आए थे। ग्वालियर से पेपर देने पहुंचे अरुण ने बताया कि गणित और रीजनिंग ने थोड़ा परेशान किया। ओवरओल पेपर अच्छा रहा। मुजफ्फरनगर से साक्षी और सोनम ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रश्न कठिन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed