फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign to control communicable diseases will start from today

संचारी रोगों पर नियंत्रण को आज से चलेगा अभियान

Sun, 28 Feb 2021 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Campaign to control communicable diseases will start from today
संचारी रोगों पर नियंत्रण को आज से चलेगा अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। यह एक माह यानी 31 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल परिसर से सुबह दस बजे महापौर संजीव वालिया करेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जेई/एईएस रोग के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जाना है। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में प्रशिक्षण पहले ही दिए जा चुके हैं। सभी ब्लॉकों में एएनएम, आशा एवं आगनवाड़ी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

हर मकान से क्षय रोग के संभावित रोगियों के बारे में जानकारी लेकर वरिष्ठ अधिकारी को बताएंगी। उसी दौरान जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से छूट गए शिशुओं और व्यक्तियों के भी पंजीकरण किए जाएंगे। अभियान के दौरान दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों की सूचना भी इकट्ठा करनी होगी। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि संचारी रोगों से बचने का सबसे आसान तरीका साफ-सफाई अपनाना, मच्छरों को पैैदा होने से रोकना है। मच्छरों के काटने से बचने के लिए सभी जरूरी उपाय करें। शरीर के किसी भी हिस्से को खुला ना रखें यानी फुल कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed