{"_id":"63dc837c802f7f5844720470","slug":"businessman-attacked-with-knives-by-entering-the-house-saharanpur-news-c-14-1-102296-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कारोबारी पर घर में घुसकर चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कारोबारी पर घर में घुसकर चाकुओं से हमला
Fri, 03 Feb 2023 09:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। खाताखेड़ी में आधी रात के समय घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक कारोबारी पर चाकुओं से हमला कर दिया। पीड़ित ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस की ओर से दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी की वेलकॉम कॉलोनी निवासी शहजाद का लकड़ी का कारखाना है। वहीं, पर ऊपर उसका मकान है। शहजाद बुधवार की रात घर में अकेला था और उसकी पत्नी मायके गई थी। शहजाद का आरोप है कि रात दो बजे कुछ लोग उसके घर में घुसे और लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। पता लगने पर आसपास ही रहने वाले उसके कारीगर भी मौके पर पहुंच गए, तब तक आरोपी फरार हो गए थे। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित पक्ष के लोग लूटपाट का भी आरोप लगा रहे हैं।
रंजिश का है मामला, रिपोर्ट दर्ज
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि लूटपाट का मामला नहीं है। रंजिश में शहजाद पर हमला किया गया है। शहजाद की दो शादियां हुई हैं। उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया है। पहली पत्नी के रिश्तेदारों ने ही उसके साथ मारपीट की है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर आजम और रियाज निवासी खाताखेड़ी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पहली पत्नी के भाई के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।