फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Business should take care of health along with business'

‘व्यापार के साथ सेहत का भी ध्यान रखें कारोबारी’

Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
'Business should take care of health along with business'
‘व्यापार के साथ सेहत का भी ध्यान रखें कारोबारी’
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से रेलवे रोड स्थित सभागार में स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों से कहा गया कि वे अपने व्यापार के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारी सारी जिंदगी व्यापार करता है, मगर सेवानिवृत्त के बाद उसे कोई पेंशन नहीं दी जाती है। इसलिए व्यापारी को अपने स्तर से भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। आज के युग में जटिल बीमारियों का इलाज बेहद महंगा होता है। इसलिए प्रत्येक व्यापारी को स्वास्थ्य बीमा के लिए जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

जीवन बीमा निगम के ब्रांच मैनेजर विभोर सिंघल ने सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य को सुरक्षित रखने वाले प्लान व्यापारियों को बताए। एक अन्य बीमा कंपनी से जुड़े संजय शर्मा ने कुछ प्लान की खूबियां बताईं। इंश्योरेंस एडवाइजर विनीत मित्तल ने कहा कि हार्ट, किडनी, लीवर, कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को अपनी आर्थिक क्षमता के अनुरूप बीमा कवर कराना चाहिए। गोष्ठी में संजय शर्मा, महीप मित्तल, सतीश कुमार, यतेंद्र चौधरी, सचिन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट सहित अन्य ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, रामराजीव सिंघल, राजपाल सिंह, आरके मल्होत्रा, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, भरत मिगलानी, गुलशन अनेजा, डीके गुप्ता, मुकेश दत्ता, मुरली खन्ना, नरेश कुमार, हरप्रीत सिंह, फैजान अहमद, सुधीर सेठी, दीपक खेड़ा, मदन लांबा, ऋषिराज धींगड़ा, संजीव भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed