फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business shone on the festival, fierce shopping

त्योहार पर चमका कारोबार, जमकर हुई खरीदारी

Sat, 14 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Business shone on the festival, fierce shopping
लिंक रोड़ पर बाइक खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। धनतेरस पर कारोबार चमक उठा। दीपावली को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर दुपहिया वाहनों और ज्वेलरी की खरीद में लोगों का रुझान नजर आया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मिलाकर धनतेरस पर दोनों दिन में कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, सजावट के सामान और गिफ्ट पैक की बिक्री से जिले भर में 100 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस मनाने में दो दिन का भ्रम होने के कारण बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को बाजार में भीड़ ज्यादा नजर आई। धनतेरस के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए दोपहर पहले से ही बाजार में भीड़ नजर आई। दुपहिया वाहनों के शोरूम पर तो यह आलम रहा कि रात सात बजे के बाद तक भी ग्राहकों को वाहनों की डिलीवरी दी गई। वहीं, ज्वेलरी शोरूम भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही से गुलजार नजर आए। हालांकि कारोबारियों का यह भी कहना है कि बीते साल की अपेक्षा इस बार कारोबार 25 से 30 प्रतिशत तक कम हुआ है।
विज्ञापन

आटोमोबाइल्स
- दुपहिया वाहनों के 20 से ज्यादा शोरूम है तो चार पहिया वाहनों के भी 10 शोरूम हैं। दिल्ली रोड स्थित शोरूम संचालक निपुण जैन के मुताबिक उनके यहां से 200 दुपहिया वाहन और 20 कारों की बिक्री हुई। वहीं, देहरादून रोड स्थित बाइक शोरूम संचालक अनुज बागला ने भी 200 दुपहिया वाहनों की बिक्री होनी बताई। इनके अलावा लिंक रोड स्थित बाइक शोरूम संचालक ब्रजेश कपिल के मुताबिक 150 से ज्यादा दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इस लिहाज से जिलेभर में 600 से ज्यादा दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो बृहस्पतिवार को हुई बिक्री को मिलाकर करीब 1000 से ज्यादा बैठती है। इसी तरह चार पहिया वाहनों की बिक्री भी दो दिन में 250 से ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखा कारोबार
- पटाखों का कारोबार इस बार कम रहा है। जय भवानी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक हनी लांबा का कहना है कि बीते साल की तुलना में इस बार करीब 30 प्रतिशत ही पटाखों का कारोबार हुआ है।

ज्वेलरी
- कोर्ट रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम के संचालक गौतम शंकर सिंघल और शहर सराफा के ज्वेलर्स राम राजीव सिंघल का कहना है कि धनतेरस पर दोनों दिन में अच्छा कारोबार हुआ है। कोरोना काल में ग्राहकों ने खूब खरीदारी की है। सोने और चांदी के सिक्के, झुमकी और कंगन की काफी बिक्री हुई है।

कोर्ट रोड़ पर धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन के लिये चांदी के लक्ष्मी गणेश खरीदता परिवार

कोर्ट रोड़ पर धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन के लिये चांदी के लक्ष्मी गणेश खरीदता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

शहिदगंज बाजार में खेल खिलोने खरीदते लोग

शहिदगंज बाजार में खेल खिलोने खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

गर्वमेंट फील्ड पर लगे पटाखे की दुकान पटाखे खरीदता परिवार

गर्वमेंट फील्ड पर लगे पटाखे की दुकान पटाखे खरीदता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

गर्वमेंट फील्ड पर लगे पटाखे की दुकान पटाखे खरीदती बालिका

गर्वमेंट फील्ड पर लगे पटाखे की दुकान पटाखे खरीदती बालिका- फोटो : SAHARANPUR

फव्वारा चौक पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये पूजन की सामग्री खरीदती महिलाएं

फव्वारा चौक पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये पूजन की सामग्री खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

जामा मस्जिद पर दीपावली के लिये खरीदारी करती महिलाएं

जामा मस्जिद पर दीपावली के लिये खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

फव्वारा चौक पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये पूजन की सामग्री खरीदती महिलाएं

फव्वारा चौक पर दीपावली लक्ष्मी पूजन के लिये पूजन की सामग्री खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed