फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business boomed during Navratri, business worth Rs 20 crore

Saharanpur News: नवरात्र में कारोबार में उछाल, 20 करोड़ का व्यापार

Fri, 04 Oct 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Business boomed during Navratri, business worth Rs 20 crore
सहारनपुर। जिले भर में पहले नवरात्र पर बाजार में काफी उछाल देखने को मिला है। इसके तहत ऑटो मोबाइल, सराफा व्यापार, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों की खूब बिक्री हुई है। व्यापारियों का अनुमान है 20 करोड़ अधिक व्यापार हुआ है।
विज्ञापन

पितृ पक्ष में बाजार में 70 फीसदी तक गिरावट आई थी, लेकिन शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन बाजार में रौनक देखने को मिली है। सबसे ज्यादा कारोबार ऑटो मोबाइल का हुआ है। दिल्ली रोड स्थित ऑटो मोबाइल एजेंसी के स्वामी निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां 50 से अधिक दुपहिया 10 चौपहिया वाहन बिके हैं। बेहट रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी शिवांग कुच्छल ने बताया कि उनके 60 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। ऑटो मोबाइल कारोबारियों के मुताबिक, जिले भर में 400 से अधिक दुपहिया और 50 से अधिक चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। करीब 13 करोड़ रुपये कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह सराफा बाजार का व्यापार भी चमका है। कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल और सराफा बाजार के व्यापारी राम राजीव सिंघल ने कहना है कि लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे हैं। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी ग्राहकों ने कराई थी। जनपद में पांच करोड़ रुपये अधिक का सोने-चांदी का कारोबार हुआ है। इसी तरह कपड़ा व्यापार भी बढ़ा है। ज्वालानगर के व्यापारी अमन गुप्ता ने बताया कि कपड़ा कारोबार पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छी बिक्री हुई है। कपड़ा मार्केट में ग्राहकों की भीड़ रही है। अंबाला रोड के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी बलजीत सिंह चावला का कहना है कि लोगों ने फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, एलसीडी, मिक्सर ग्राइंडर सहित अनेक तरह की वस्तुएं खरीदी है। अनुमान के मुताबिक, जिले में तीन करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आगामी दिनों और बढ़ेगा व्यापार : टंडन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शीतल टंडन का कहना है कि पहले नवरात्र पर हर तरह का करीब 20 करोड़ से अधिक व्यापार हुआ है। नवरात्र सामान खरीदना शुभ माना जाता है। आगामी दिनों व्यापार और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed