{"_id":"580e6b574f1c1b057fbc1e65","slug":"burned-an-effigy-of-amar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट तिराहे पर अमर सिंह के पुतले का दहन करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा हाईकमान में मचे घमासान का असर स्थानीय स्तर पर भी सामने आने लगा है। सोमवार को सपाइयों ने अमर सिंह को भाजपा का एजेंट बताते हुए पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ करोड़ों युवा कार्यकर्ता हैं।
सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद अमर सिंह के पुतले की अर्थी निकाली और कलक्ट्रेट तिराहे पर दहन किया। वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है।
उन्होंने अमर सिंह पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को किसी भी सूरत में टूटने नहीं दिया जाएगा। सपा नेता ने कहा कि इस संघर्ष में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अकेले नहीं हैं, प्रदेश के करोड़ों युवा कार्यकर्ता उनके साथ हैं, जो पार्टी की रीढ़ बनकर हर चुनौती को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इनके चलते ही मुख्यमंत्री आम जनता में लोकप्रिय हैं। इस दौरान जमील फोरमैन आफताब, इस्लाम, राशिद अकबर, नसीम, यामीन, गुलबहार, फुरकान, असलम, नरेश सैनी, नागेंद्र राणा, वसीम, अनीस, इरशाद, गुफरान, अलीजान, जिंदा प्रधान, मेहरबान, इंतजार, वसीम, शाहनवाज, शाहरुख, सलमान, रमजान आदि मौजूद रहे।