{"_id":"5f4d3c128ebc3e3d1b683595","slug":"burglars-break-into-the-closed-house-of-numaish-camp-saharanpur-news-mrt4989862174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाईश कैंप के बंद मकान में सेंध लगा गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाईश कैंप के बंद मकान में सेंध लगा गए चोर
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश कैंप में पुलिस चौकी के पास ही एक बंद मकान में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान चुराया। परिवार के सदस्य हरिद्वार में बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए गया था। वहां से लौटने के बाद परिवार को चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।
नुर्माइंश कैंप में हनुमान मंदिर के पास जगदीश लाल सचदेवा आटा चक्की चलाते हैं। चक्की के ऊपर के मकान में ही वह रहते हैं। उन्होंने बताया उनके परिवार में बच्चे के मुंडन का संस्कार होना था, इसलिए पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था। उनके पीछे ही चोरों ने उनके मकान में सेंध लगा दी। चोर उनके यहां से करीब एक लाख रुपये की नगदी, कुछ जेवरात और अन्य सामान ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी पास में होने के बाद भी चोरी की वारदात हो गई।
पीड़ित परिवार ने कहा लॉकडाउन की सख्ती और पुलिस टीमों की निगरानी के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इससे एक दिन पहले ही नुमाईंश कैंप चौकी के पास ही एक महिला से बाइक सवार युवक मोबाइल झपटकर ले गए थे।