फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bullet in the leg of the miscreant in the encounter, one absconding

Saharanpur News: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, एक फरार

Fri, 10 Mar 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bullet in the leg of the miscreant in the encounter, one absconding
घायल बदमाश को जीप में बैठाते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस
सहारनपुर। लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट में मामले में वांछित चल रहे बदमाशों के साथ थाना कुतुबशेर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपी के पास से हथियार और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात थाना कुतुबशेर पुलिस भऊपुर की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक तेजी से दौड़ा ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर आरोपियों की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो बदमाश सारिक पुत्र रईस निवासी हाकमशाह कॉलोनी थाना कुतुबशेर के पैर में लगी, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 12 हजार 200 रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। सारिक पर लूट व डकैती सहित अलग-अल थानों में आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था। आरोपी ने दो सप्ताह पूर्व अपने दो साथियों के साथ 62 फुटा रोड पर एक युवक से 28 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। आरोपी के पास से बरामद नकदी लूट से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed