फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer of Development Authority ran on illegal colonies

अवैध कॉलोनियों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

Tue, 24 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer of Development Authority ran on illegal colonies
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अलग-अलग जोन में पांच अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। बुलडोजर ले जाकर अवैध रूप से किए गए कार्यों को ध्वस्त कराया गया। इसके अलावा दो अवैध निर्माणों को सील करने की भी कार्रवाई प्राधिकरण द्वारा की गई है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जोन एक में पेपर मिल रोड पर एक व्यक्ति द्वारा 25 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जोन दस के कांकरकुई छपरेड़ी में दो लोगों के द्वारा करीब दस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जोन दस ही में बाईपास पर मनानी के पास दो लोगों के द्वारा दस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जोन दस ही में गांव मनोहरपुर के पीछे से फतेहपुर को जाने वाली रोड पर दो लोगों द्वारा करीब आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। जोन छह के तहत काजीपुरा में एक व्यक्ति द्वारा 20 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। उक्त सभी कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उधर, जोन नौ और जोन एक में पेपर मिल रोड पर अवैध रूप से निर्माण चल रहा है। दोनों निर्माणों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed