फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer can run on the property of 100 miscreants

100 उपद्रवियों की संपत्ति पर चल सकता है बुलडोजर

Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer can run on the property of 100 miscreants
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में पुलिस ने 100 उपद्रवियों की सूची तैयार कर ली है, जिनकी संपत्ति की नगर निगम और विकास प्राधिकरण जांच करेगा। इसके बाद यदि कोई कमी पाई गई तो इनकी संपत्ति पर नगर निगम और एसडीए का बुलडोजर चल सकता है। इसको लेकर पुलिस ने मंडलायुक्त और आईजी को भी रिपोर्ट भेज दी है। देखा जाएगा कि इन आरोपियों की संपत्ति अवैध है या वैध। मकान नक्शे पास करा कर बनाए गए हैं या नहीं। नगर निगम में मकान रजिस्टर्ड है या नहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में शासन द्वारा भी रोजाना अपडेट लिया जा रहा है। उपद्रवियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त है। इसको लेकर सभी कागजी कार्यवाही पूूरी की जा रही है। मुख्य आरोपियों पर जहां एनएसए लगाने को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं अब 100 ऐसे आरोपियों की सूची तैयार की गई है, जिनके घरों और संपत्तियों की जांच विकास प्राधिकरण और नगर निगम करेगा। इनके मकानों के नक्शे और नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जांच होगी। देखा जाएगा कि नगर निगम में आरोपियों की संपत्ति व मकान अंकित हैं या नहीं। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा इन 100 आरोपियों के संपत्तियों की जांच के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। यह वह आरोपी है, जिनको पूरी तरह चिह्नित कर लिया गया और इनके बवाल में शामिल होने के साक्ष्य भी पुलिस को मिल गए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया सूूची तैयार कर ली गई है और मंडलायुक्त एवं आईजी को भेजी गई है। शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ हजार से अधिक फुटेज हुए एकत्र
पुलिस ने बवाल के आरोपियों की सूचना व वीडियो फुटेज देने का अनुरोध लोगों से किया था। इसको लेकर साइबर सेल का नंबर भी जारी किया गया था। पुलिस के पास अभी तक डेढ़ हजार से अधिक वीडियो एकत्र हो गए हैं, जिनके आधार पर 225 आरोपियों की पहचान हो गई है। इसके साथ ही 84 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजम्मिल और वाकीर को रिमांड पर लेगी पुलिस
पुलिस की जांच सामने आ चुका है मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड और अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाताखेड़ी ने बवाल की साजिश रची थी। इन्होंने ही भड़काऊ मेसेज वायरल लिए थे। इसके साथ ही यू-ट्यूब पर दूसरों जिलों में हुए बवाल के वीडियो देखकर दंगा भड़काने के तरीके भी सीखे थेे। पुलिस दोनों को जेल भेज चुकी हैै। अब इन दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की भी तैयारी की जा रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

जारी रहेगी कार्रवाई
एसएसपी का कहना है कि 1500 से अधिक फुटेज पुलिस को मिल चुके हैं, जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इसको लेकर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed