फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Build confidence in yourself by being health conscious, daughters

स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर खुद में आत्मविश्वास पैदा करें बेटियां

Sat, 30 Jul 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Build confidence in yourself by being health conscious, daughters
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर) अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत कराए गए कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी टिप्स देते हुए बताया कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर खुद में आत्मविश्वास पैदा करें। अपने साथ होने वाली किसी भी छोटी-बड़ी घटना पर चुप्पी साधने के बजाय उसके खिलाफ मुखर होकर बोलें।
विज्ञापन

गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस अध्यक्ष वीणाकांत गुप्ता, योग साधिका मालती गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता अग्रवाल, सब इंस्पेक्टर वर्षा तोमर, विद्यालय प्रबंधक राकेश तायल, सभासद नीरज अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपप्रधानाचार्या पूजा सिंह, वंदना वर्मा, अंजना शर्मा, प्रतिभा शर्मा, रेशू गोयल, अलका गोयल, निधि गोयल, सचिन शर्मा, दीपक सैनी, विपिन वर्मा एवं श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता आदि रहे। संचालन अर्चना शर्मा ने किया।
विज्ञापन

दुर्गा और काली बनकर करें अपनी रक्षा
अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस की अध्यक्ष वीणाकांत गुप्ता ने कहा कि हमारी बेटियां बेटों से किसी भी तरह कम नहीं हैं, बस जरूरत है तो खुद में आत्मविश्वास पैदा करने की। उन्होंने छात्राओं से हर समस्या का डटकर सामना करने के साथ ही कभी दुर्गा तो कभी काली बनकर अपनी एवं दूसरों की रक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट फूड से बचें छात्राएं
डॉ. सुनीता अग्रवाल ने छात्राओं को बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों, हार्मोंस परिवर्तन और इनके कारण होने वाली बीमारियों एवं समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए फास्ट फूड से बचने और सुबह खाली पेट विद्यालय न आकर कुछ न कुछ खाकर एवं दूध अवश्य पीकर आने की सलाह दी।
योग से आता है आत्मविश्वास
योग साधिका मालती गुप्ता ने छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाएं सिखाते हुए नियमित योग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि योग करने से उनका शरीर स्वस्थ रहेगा। योग रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में मदद करता है। आत्मविश्वास में सुधार होता है, तनाव की समस्या कम होती है तथा एकाग्रता में सुधार आता है।
मजबूती के साथ विरोध करें
विद्यालय प्रबंधक राकेश तायल ने कहा कि यदि छात्राओं को कोई बाजार में परेशान करे तो वह बिना घबराएं शोर मचा दें। इससे बाजार में दुकानदार एवं अन्य तुरंत उनकी मदद को आगे आ जाएंगे।
सोशल मीडिया का करें समझदारी से इस्तेमाल
सब इंस्पेक्टर वर्षा तोमर ने छात्राओं को सोशल मीडिया का बहुत सावधानी से प्रयोग करने, अपरिचितों से दोस्ती न करने एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारियां किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। आपात स्थिति में 1090, 1076, 181, 112 आदि नंबरों पर कॉल करें। उन्होंने छात्राओं को असामाजिक तत्वों से मुकाबला करने के लिए कुछ दांवपेंच भी सिखाए।
-कक्षा 12 सी की छात्रा तृप्ती शर्मा ने पूछा कि साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यदि कोई अपराधी किसी छात्रा को ब्लैकमेल करे तो वह क्या करें। एसआई वर्षा तोमर ने कहा कि ऐसी स्थिति में 1090 पर कॉल कर अपनी परेशानी बतायें। पहचान गुप्त रखकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
कक्षा 12 ए की छात्रा रंजुल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और उनके इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
कक्षा 9 ए की छात्रा अनन्या रहेजा ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक करने का बेहतर माध्यम है। छोटी सी समस्या समय के साथ बड़ी हो सकती है, अत: परिजनों और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को तुरंत बताना चाहिए।

कक्षा 9ए की छात्रा तूलिका गोयल ने कहा कि छात्राओं को अपने साथ मिर्ची स्प्रे भी अवश्य रखना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर स्वयं की रक्षा की जा सके और यदि ऐसा संभव न हो तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

छात्रा तृप्ति शर्मा

छात्रा तृप्ति शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा तूलिका गोयल

छात्रा तूलिका गोयल- फोटो : SAHARANPUR

सुरक्षा के लिए दांवपेंच सिखाती एसआई वर्षा तोमर

सुरक्षा के लिए दांवपेंच सिखाती एसआई वर्षा तोमर- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा अनन्या रहेजा

छात्रा अनन्या रहेजा- फोटो : SAHARANPUR

प्रबन्धक राकेश तायल

प्रबन्धक राकेश तायल- फोटो : SAHARANPUR

अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस अध्यक्षा वीणा कांत गुप्ता

अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस अध्यक्षा वीणा कांत गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

योग साधिका मालती गुप्ता

योग साधिका मालती गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा रंजुल शर्मा

छात्रा रंजुल शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं

गंगोह के गीताज्ञान संस्कार एकेडमी में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

प्रधानाचार्य संजय गुप्ता

प्रधानाचार्य संजय गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed