फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Budget: BJP praised, opposition told a bundle of lies

बजट : भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने बताया झूठ का पुलिंदा

Tue, 23 Feb 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Budget: BJP praised, opposition told a bundle of lies
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की भाजपाइयों ने प्रशंसा की तो विपक्ष ने झूठ का पुलिंदा बताया। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें सिर्फ अपना हित साधने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पेश हुए बजट को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही प्रदेश सरकार ने भी बजट में किसानों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि योगी सरकार के बजट से हर नागरिक को फायदा पहुंचेगा। सरकार ने बजट में युवा, किसान, व्यापारी, गरीब और वरिष्ठ नागरिक सहित हर वर्ग का ध्यान रखा है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों का वार
- सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि भाजपा सरकारें सिर्फ झूठ बोलने का काम करती हैं। केंद्र की तरह प्रदेश की भाजपा सरकार का बजट भी झूठ का पुलिंदा है। योजनाओं का संचालन सिर्फ कागजों में हो रहा है।
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को झूठे सपने दिखा रही है। भाजपा सरकारों की कथनी और करनी में अंतर है। केंद्र की तरह प्रदेश सरकार के बजट से भी जनता निराश हुई है।

- बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि बजट में सिर्फ उद्यमियों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। जनता के हितों के बारे में सरकार ने कुछ नहीं सोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed