फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP workers leave for Lucknow to participate in the rally.

Saharanpur News: रैली में शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना

Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
BSP workers leave for Lucknow to participate in the rally.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। लखनऊ में आज हो रही बसपा की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी बुधवार को रवाना हुए। जनपद से 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लखनऊ जाने का दावा किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती करीब दस वर्ष बाद लखनऊ में रैली कर रही हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह नजर आया। बसें बुधवार दोपहर में ही रवाना कर दी गईं, जबकि ट्रेन से जाने वाले यात्री शाम 5.20 बजे नौचंदी एक्सप्रेस और रात दस बजे बेगमपुरा व 11 बजे चंडीगढ़ लखनऊ से रवाना हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रभारी नरेश गौतम, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह, जिला प्रभारी राजेश प्रधान, लोधी कुमार, वेदप्रकाश, राजकुमार जायसवाल, डॉ. अहतेशाम, विजेंद्र कश्यप, विरेंद्र पालीवाल, अनिल कुमार आदि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। उधर, नेशनल कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से 20-20 बसें लखनऊ गई हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में कारें रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह हजार से अधिक रेल टिकट कराए गए हैं, जिससे कि कार्यकर्ताओं को सफर में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में हो रही रैली वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव का आगाज है। पार्टी सुप्रीमो मायावती रैली में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही जीत का मंत्र देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed