फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP made Shripal Rana its candidate from Kairana

Saharanpur News: बसपा ने श्रीपाल राणा को बनाया कैराना से प्रत्याशी

Sat, 23 Mar 2024 04:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
BSP made Shripal Rana its candidate from Kairana
नानौता। बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कैराना लोकसभा सीट से श्रीपाल राणा को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को नानौता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने श्रीपाल राणा के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने नानौता ब्लॉक के गांव भाबसी रायपुर निवासी बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान श्रीपाल राणा को कैराना लोकसभा से बसपा प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि बसपा ही सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा व समाजवादी पार्टी एक दूसरे का डर दिखाकर लोगों के वोट हासिल करते हैं। अध्यक्षता ठाकुर मोहर सिंह तथा संचालन बसपा नेता जगपाल सिंह ने किया। इस दौरान सहारनपुर मंडल प्रभारी नरेश गौतम, जगपाल सिंह, सुधीर राणा, सुरेश आर्य, राजकुमार, सतेंद्र राणा, जनेश्वर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed