फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BS Dnoa Airchif Marshall arrived Saharanpur

एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ पहुंचे सहारनपुर

Mon, 23 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
BS Dnoa Airchif Marshall arrived Saharanpur
परिचय लेते एयर मार्शल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सरसावा में वायुसेना प्रमुख ने भविष्य में भारत के रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार होने वाले सरसावा वायुसेना स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


उन्होंने वायु सेना अफसरों और सैनिकों को भी संबोधित किया। इस मौके पर वायुसेना संगिनी कल्याण संघ की अध्यक्षा उनकी पत्नी भी साथ रही। भारतीय वायुसेना के नवनियुक्त अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ दो दिन के दौरे पर शनिवार को सरसावा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


जहां वायुसेना स्टेशन के कमांडिग आफिसर एयर कमोडोर संदीप चौधरी ने उनका स्वागत किया।   वायुसेना स्टेशन से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इसी साल एक जनवरी को भारतीय वायु सेनाध्यक्ष का पदभार संभालने वाले एयर चीफ मार्शल का ये पहला दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार 21 जनवरी को स्टेशन पहुंचे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने वायु सैनिकों से बात करते हुए निर्दिष्ट कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने पर    वायु सैनिकों की सराहना की।

उन्होंने वायु सैनिकों को परिवर्तनशील भू और राजनैतिक परिस्थितियों में उभरती रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहने का कहा।
 एयर चीफ मार्शल ने स्टेशन में स्थित यूनिटों का निरीक्षण किया तथा वायु योद्धाओं द्वारा रक्षात्मक तैयारी एवं सभी ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। 

विज्ञप्ति में बताया गया कि 1978 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त कर अफसर बनने वाले एयर चीफ मार्शल धनोआ को लड़ाकू विमानों जिसमें किरण, मिग-21, मिग-29 तथा सुखोई को उड़ाने का विशेष अनुभव है।

एयर चीफ मार्शल धनोआ 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में भी अपनी वीरता का परिचय दे चुके हैं, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल से भी नवाजा गया था।


अपने सेवा काल में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेना मेडल, वायुसेना मेडल से सुशोभित हो चुके हैं। 

इस मौके पर वायुसेना संगिनी कल्याण संघ अफवा की अध्यक्ष एवं एयर चीफ मार्शल की पत्नी कमल प्रीत धनोवा ने स्थानीय अफवा संगठन की मीटिंग लेते हुए कल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed