{"_id":"64d930736062a9c45301ccc6","slug":"broken-roads-life-in-danger-drive-carefully-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-7662-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टूटी सड़कें, जोखिम में जान, संभलकर चलाएं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टूटी सड़कें, जोखिम में जान, संभलकर चलाएं वाहन
विज्ञापन
सहारनपुर की पुलिस लाइन गेट के सामने धंसी सड़क दुर्घटना से बचाओ के लिये पुलिस द्धारा की गयी बेरि
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में टूटी सड़कें खतरा बनी हुई हैं। इन सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा है। गड्ढों की वजह से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्मार्ट रोड का सबसे बुराहाल है। बारिश में पानी भरने के बाद गड्ढे दिखाई भी नहीं देते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं।
अमर उजाला ने रविवार को शहर में अंबाला रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, चकराता मार्ग, चिलकाना रोड, कोतवाली सदर बाजार मार्ग रोड, पुराना कलसिया मार्ग, खलासी लाइन में सड़कों की स्थिति देखी तो एक-एक फिट गहरे गड्ढे नजर आए। नगर निगम की ओर से सड़कों को ठीक कराए जाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं, जिला अस्पताल की इमरजेंसी के रिकार्ड के मुताबिक, सड़कों में हुए गड्ढों की वजह से रोजाना 15 से 20 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
- वीआईजी इलाके का सबसे बुरा हाल
स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर से हसनपुर चौक तक स्मार्ट रोड पर बनाई गई है। मगर कोर्ट रोड पुल से लेकर हसनपुर चौक तक दो किलोमीटर की सड़क में 76 गड्ढे हैं। खास बात यह है कि कलक्ट्रेट के बाहर, पुलिस लाइन मार्ग, कोतवाली सदर बाजार मार्ग, जैन कॉलेज रोड की सड़कें टूटी पड़ी हैं, जबकि पूरा इलाका वीआईपी है। यहां से रोजाना पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
- बोले लोग, ध्यान देने वाला कोई नहीं
हकीकतनगर निवासी विरेंद्र बहल का कहना है कि सड़कों इन दिनों बुरा हाल है। मगर, प्रशासन की ओर सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिवपुरी कॉलोनी निवासी मनोज जैन का कहना है कि टूटी सड़कों की वजह से लोग घायल होते हैं। हर बार बरसात के दिनों में सड़कों का यही हाल होता है। उनका आरोप है कि सड़क बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। तोता चौक निवासी वैभव कांबोज व हिरनमहरान निवासी अमित ढींगरा का कहना है कि मिशन कंपाउंड और कोर्ट रोड पर टूटी सड़क की वजह से स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा और टेंपो भी पलट चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। व्यापारियों का कारोबार भी चौपट हो रहा है।
- वर्जन - सड़कें ठीक कराने को लेकर नगर निगम की ओर सर्वे कराया जा रहा है। जल्द सभी सड़कों को मरम्मत कराकर दुरूस्त करा दिया जाएगा। -राजेश यादव, अपर नगरायुक्त