फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bridge construction work started at Alhanpur Sondhebans Ghat on Yamuna.

Saharanpur News: यमुना पर आल्हनपुर सोंधेबांस घाट पर पुल निर्माण कार्य शुरु

Thu, 12 Oct 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction work started at Alhanpur Sondhebans Ghat on Yamuna.
चिलकाना में यमुना नदी पर किया जा रहा पुल निर्माण। संवाद
सहारनपुर, चिलकाना। यमुना नदी पर आल्हनपुर सोंधेबांस घाट पर 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। पुल बनने से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को नदी में हर वर्ष आने वाली बाढ़ के दौरान आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उप्र तथा हरियाणा की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी के हरियाणा की तरफ बसे उत्तर प्रदेश के दो गांव सोंधेबांस तथा गाजदीनपुर के लोगों सहित नदी के किनारे बसे पंचकुआ, आल्हनपुर, टोडरपुर, मंझार, शाहपुरा, टापू माजरी, लालवाला मुकारमपुर, घोड़ोपिपली आदि गांवों के लोग लंबे समय से नदी पर पुल बनाने की मांग करते चले आ रहे थे। इन गांवों के लोगों की जमीनें यमुना नदी के दोनों तरफ हैं, जिस कारण उन्हें प्रतिदिन नदी को पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। 48 करोड़ 90 लाख 55 हजार रुपए से बनने वाले इस पुल के लिए 12 करोड़ 22 लाख रुपए की पहली किस्त जारी हो चुकी है। पुल के लिए नदी क्षेत्र में 19 कुएं बनाए जाएंगे। इन कुओं की फ्रेमिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। सीमेंट तथा बजरी को मिलाने का प्लांट भी तैयार हो चुका है। पुल में प्रयुक्त होने वाली मशीनें भी पहुंच चुकी हैं। सेतु निगम के सहायक अभियंता विजय सिंह ने बताया कि इस पुल को तैयार होने में दो वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के सतपाल सिंह, विक्रम सिंह, शशिकान्त शर्मा, ओमपाल, निर्दोष प्रधान, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अरविंद चेयरमैन, प्रवीण प्रधान, ओमकुमार एडवोकेट, संजय प्रधान टोडरपुर, चौ. देवीसिंह, जनक प्रधान, यशविंद्र सिंह, सुशील प्रधान, बिजेन्द्र सैनी, डॉ. बिजेन्द्र, संजय नंबरदार आदि ने नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी तथा सांसद प्रदीप चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed