फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bridge built on Dhamola river, will get relief from jam

Saharanpur News: ढमोला नदी पर पुल बना, मिलेगी जाम मुक्ति

Wed, 23 Aug 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bridge built on Dhamola river, will get relief from jam
महानगर में विश्वकर्मा चौक के पास ढमोला नदी पर बना नया पुल
सहारनपुर। महानगर में विश्वकर्मा चौक के पास ढमोला नदी पर नया पुल बन कर तैयार हो गया है। इसके दोनों ओर एप्रोच सड़कों का निर्माण होना बाकी है। सितंबर में इस पुल पर यातायात शुरू हो जाएगा। इसके बनने से यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महानगर में नए शहर को पुराने शहर और जिला अस्पताल क्षेत्र को जोड़ने के लिए ढमोला नदी पर ब्रिटिश हुकूमत में लोहे पर पुल बनाया गया था। करीब दो साल पहले यह पुल अचानक धराशायी हो गया था। हालांकि इसके जर्जर होने से पहले ही विकास प्राधिकरण ने नया पुल बना दिया था। इसी पुल पर दोनों ओर का यातायात होकर जाता है, जिससे विश्वकर्मा तिराहे और सदर बाजार थाने के पास चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने करीब एक साल पहले लोहे के पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की जिम्मेदारी उप्र सेतु निगम को दी थी।
विज्ञापन

अब यह पुल बन कर तैयार हो गया है। इसके दोनों ओर सड़कों का निर्माण होना बाकी है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुल बन गया है। फिनिसिंग का कार्य चल रहा है। दोनों ओर सड़क का निर्माण होना बाकी है। इसके बाद पुल विकास प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। सितंबर में पुल पर यातायात प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेगा लाभ
ढमोला नदी पर 6.29 करोड़ रुपये की परियोजना में करीब 60 मीटर लंबा पुल बना है। पुल बनने से यातायात और अधिक सुगम होगा। विश्वकर्मा चौक से बिना किसी रुकावट के सीधा सदर बाजार थाना तिराहे पर वाहनों की आवाजाही होगी। नदी के दोनों ओर आने और जाने के लिए अलग-अलग दो पुल होने से जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed