फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Breathlessness of patients increased due to cold and pollution

Saharanpur News: सर्दी और प्रदूषण से बढ़ी सांस रोगियों की तकलीफ

Sun, 04 Dec 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Breathlessness of patients increased due to cold and pollution
सहारनपुर के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड तक उड़ती धूंल में जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी के साथ ही हवा में घुला प्रदूषण का जहर सांस के रोगियों की दिक्कत बढ़ा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर का एक्यूआई 210 से 240 के बीच चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सर्दियों में हवा में नमी होने के कारण हवा भारी हो जाती है, जो ऊपर उठने के बजाय जमीन के आसपास बनी रहती है। ऐसे में हवा में धूल और धुएं के कण हवा में रहते हुए सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर सांस रोगियों की परेशानी बढ़ाते हैं। इन दिनों शहर का एक्यूआई 210 के पार चल रहा है। इसकी वजह से भी सांस रोगियों की समस्या बढ़ी है। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि उनकी ओपीडी प्रतिदिन 200 के पार रहती है। इसमें सांस रोगियों की संख्या भी काफी रहती है। सांस के रोगियों को सर्दी में बेहद एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से बीमारियां
- जुकाम होना और सांस लेने में दिक्कत
- आंखों में जलन, खांसी होना और गले में इंफेक्शन
- अस्थमा, फेफड़ों से संबंधित बीमारियां
ऐसे करें बचाव
घर से बाहर निकलते समय हमेशा मुंह पर मास्क का उपयोग करें। आंखों पर चश्मा लगाएं।
मास्क का बार-बार प्रयोग न करें। इससे वायरस और कई तरह के इंफेक्शन फैलने वाले बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं।

सहारनपुर के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड तक उड़ती धूंल में जाते वाहन घरो को मिटटी से बचाने के लिये ?

सहारनपुर के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड तक उड़ती धूंल में जाते वाहन घरो को मिटटी से बचाने के लिये ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed