फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Breaking the locks of the bakery, iron goods including motor stolen

Saharanpur News: बेकरी के ताले तोड़ मोटर सहित लोहे का सामान चोरी

Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of the bakery, iron goods including motor stolen
पाडली खुशहालपुर बेकरी के अंदर रखी अलमारी के टूटे ताले। संवाद
पुवांरका। गांव पाड़ली खुशहालपुर में चोरों ने बेकरी को निशाना बनाते हुए मोटर सहित लोहे का सामान चोरी कर लिया। दो दिन पहले भी बेकरी में चोर घुसे थे, लेकिन उस वक्त बेकरी स्वामी के परिजनों के पहुंचने पर बाइक छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव पाडली खुशहालपुर निवासी नौशाद की बेकरी है जो कुछ दिनों से बंद है। रविवार रात चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे और बिजली की मोटर सहित लोहे का सामान चोरी कर ले गए। जमशेद सुबह बेकरी में पहुंचे तब उन्हें चोरी का पता चला। दरवाजे व अलमारी के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। जमशेद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जमशेद के अनुसार दो दिन पहले भी दिन के साढ़े बारह बजे बाइक सवार दो चार दीवार फांदकर बेकरी में घुस गए थे। अचानक परिवार के लोग बेकरी में पहुंचे जिन्हें देख कर चोर बाइक छोड़ दीवार कूदकर कर भाग गए। पुलिस बाइक को अपने साथ ले गई थी, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


जमशेद ने बताया कि इसी गांव में दो सप्ताह पहले भी उनके छोटे भाई शहजाद के घर में घुसकर चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए थे। इसका भी पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। उधर, पुलिस का कहना है कि बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed