फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brainstorming with parties regarding the allocation of polling stations

मतदान केंद्रों के सम्भाजन को लेकर डीएम ने किया राजनीतिक दलों के साथ मंथन

Fri, 04 Nov 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming with parties regarding the allocation of polling stations
निर्वाचक नामावलियों में पुनरीक्षण को लेकर किया विमर्श
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को नगर निकाय के मतदान केंद्रों एवं स्थलों के सम्भाजन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंथन किया। साथ ही निर्वाचक नामावलियों में पुनरीक्षण को लेकर भी विमर्श किया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों एवं स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि सम्भाजन से संबंधित बूथ के बारे में किसी भी प्रकार का सुझाव और आपत्ति है तो उसका प्रस्ताव शनिवार तक अवश्य उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन नौ नवंबर को होगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक रहेगी। इन दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका आयोजन 12, 20, 26 नवंबर एवं चार दिसंबर को होगा। आलेख्य प्रकाशन अवधि में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक होगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सभी उप जिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह, बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि हैदर रऊफ, रालोद के चौधरी धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed