फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brahmin Chetna Parishad submitted memorandum to deputy collector

ब्राह्मण चेतना परिषद ने सौंपा डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन

Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Chetna Parishad submitted memorandum to deputy collector
लेक्ट्रेट सभागार में डिप्टी कलेक्ट्रेट ज्ञापन सौंपते ब्राह्मण चेतना परिषद के पदधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ब्राह्मण चेतना परिषद ने डिप्टी कलक्टर पूरण सिंह राणा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं और उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष जताया। उन्होंने इन घटनाओं के दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को डिप्टी कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में ब्राह्मण चेतना परिषद ने कानपुर में हुई पप्पू वाजपेई की हत्या पर रोष जताते हुए कहा कि इसमें पुलिस प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कानपुर की ही एक नाबालिग लड़की का नारी संप्रेषण गृह में स्वास्थ्य बेहद खराब हो गया है। उसका इलाज बडे़ मेडिकल कालेज में कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एटा में एक ब्राह्मण लड़की की हत्या की घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है। परिषद ने सभी घटनाओं की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, अरविंद शर्मा, विवेक शर्मा, अनुज शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, सूर्यप्रकाश शर्मा, धर्मपाल जोशी, मुुकेश शर्मा, विवेक कौशिक, देवकुमार उपाध्याय, डॉ. देवेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed