{"_id":"63dd50d82c20653c5067f2e5","slug":"boiler-worship-in-shakambhari-sugar-mill-the-hope-of-running-the-mill-saharanpur-news-c-14-1-103708-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी शुगर मिल में बाॅयलर पूजन, मिल चलने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी शुगर मिल में बाॅयलर पूजन, मिल चलने की उम्मीद जगी
Fri, 03 Feb 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
टोडरपुर शुगर मिल में पूजन करते प्रबंध तंत्र के लोग
साढ़ौली कदीम। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर में बॉयलर पूजन कर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। बाॅयलर पूजन से गन्ना किसानों में वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल के चलने की उम्मीद जगी है।
पिछले आठ वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में बाॅयलर पूजन होने से किसानों में खुशी की लहर है। किसानों के अनुसार अब उन्हें बंद पड़ी चीनी मिल के चलने की उम्मीद है। मिल चलने से उनके गन्ने की फसल के उचित दाम मिलेंगे तथा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि मिल का पेराई सत्र शुरू किए जाने की अभी कोई निश्चित तिथि तय नहीं हो पाई है। इस अवसर पर नंदकिशोर चुग, संजय टपरिया, मिल महाप्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल, एचआर हेड नायब सिंह, गन्ना महाप्रबंधक सोमप्रकाश, गन्ना प्रबंधक अनिल सैनी, शिरीश कुमार रहे।
मिल महाप्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल का कहना है कि अभी चीनी मिल को गन्ने का आवंटन नहीं हो पाया है। शासन द्वारा गन्ना आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। एचआर हैड नायब सिंह का कहना है कि बॉयलर पूजन के बाद अब अगली प्रक्रिया में मिल प्रबंधन लगा है। जल्द ही पेराई सत्र चालू होने की उम्मीद है।