फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Body of 19-year-old Shakib found hanging in room.

Saharanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला 19वर्षीय शाकिब का शव

Thu, 28 May 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Body of 19-year-old Shakib found hanging in room.
सहारनपुर। खेडा खुर्द निवासी साजिद के 19 वर्षीय बेटे शाकिब का शव कमरे में फंदे से लटा मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


साजिद आटो चालक है। बुधवार को वह रोजाना की तरह घर से आटो लेकर निकला। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि उसके बेटे का शव मकान के ऊपर बने कमरे में फंदे से लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि साजिद का दस वर्षीय छोटा बेटा दोपहर दो बजे के करीब घर की छत पर गया। खिड़की से अपने भाई को फंदे पर लटका हुआ देखकर वह चिल्लाया। इसके बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। पड़ोसियों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को भी दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक शाकिब घरों में टोंटियां लगाने का काम करता था। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed