{"_id":"6137b04d8ebc3e7fd8519d26","slug":"body-found-hanging-on-tree-in-garden-sensation-saharanpur-news-mrt5552228124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पेड़ पर लटका मिला शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पेड़ पर लटका मिला शव, सनसनी
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव उनाली में बाग में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका होने से सनसनी फैल गई। थाना कुतुबशेर पुलिस जांच कर रही है। व्यक्ति की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
थाना कुतुबशेर पुलिस को मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि गांव उनाली में बाग में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। थाना मानकमऊ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर शनाख्त का प्रयास किया। मरने वाले की पहचान सत्तार निवासी मोहल्ला कुरैशियान रामपुर मनिहारान के रूप में हुई। पुलिस ने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को बताया कि सत्तार सोमवार की सुबह से घर से लापता था। वह कई दिनों से बीमार भी चल रहा था, जिसके चलते मानसिक तनाव में था। शायद उसने आत्महत्या की है।
वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे सत्तार की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने उसी आधार पर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा सत्तार के आत्महत्या किए जाने की बातें सामने आ रही है, लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। परिजन हत्या की बात से इंकार कर रहे हैं।