फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Board Copies will arrive at the center with a closed vehicle

बंद वाहन से केंद्र पर पहुंचेगी बोर्ड कॉपियां

Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Board Copies will arrive at the center with a closed vehicle
बंद वाहन से केंद्र पर पहुंचेगी बोर्ड कॉपियां
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों पर अमर उजाला की खबर के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने रविवार के अवकाश के बावजूद शिक्षा अधिकारियों के साथ संकलन केंद्र पर आपात बैठक की। डीआईओएस की ओर से मामले में जांच बैठाई गई है। आगामी परीक्षाओं की कॉपियां बंद वाहनों के द्वारा सुरक्षा के साथ संकलन केंद्र पर पहुंचाने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र लिखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।
परीक्षाओं के बाद केंद्रों द्वारा कॉपियों को संकलन केंद्र (राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट) भेजने की व्यवस्था की पड़ताल के लिए अमर उजाला ने शनिवार को लाइव किया था। रविवार के संस्करण में रिक्शों पर लाई जा रही बोर्ड की कॉपियां शीर्षक से समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने रविवार को अवकाश के बावजूद डीआईओएस डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस द्वितीय बाल मुकुंद और जीआईसी के प्रधानाचार्य महावीर सिंह के साथ संकलन केंद्र पर आपात बैठक की। जिसमें संकलन केंद्र पर कॉपियों की सुरक्षा तथा परीक्षा केंद्रों से कॉपियों को संकलन केंद्र तक लाने पर मंथन किया गया। आगामी परीक्षाओं की कॉपियां बंद वाहनों से संकलन केंद्र भेजने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र लिखा है। सुरक्षा के लिए डीआईओएस की ओर से एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने जांच बैठाई
अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद डीआईओएस ने संकलन केंद्र पर रिक्शों, ई-रिक्शों और बाइकों से कॉपियां भेजने वाले केंद्रों की जांच बैठा दी है। जांच समिति में वित्त एवं लेखाधिकारी सतीश कुमार, राजकीय हाई स्कूल घाटहेड़ा के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी शामिल हैं। जांच समिति को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपियों को बाइकों और रिक्शों से संकलन केंद्र भेजने का मामला गंभीर है। इस संबंध में जांच बैठाई गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को कॉपियों को बंद वाहन से संकलन केंद्र भेजने के लिए पत्र लिखा गया है। एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की गई है।
डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed