{"_id":"589a0bbe4f1c1bc1553796c3","slug":"blown-by-the-tremors-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों ने उड़ाई नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों ने उड़ाई नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटकों पर घर से बाहर निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे आए भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। डर में लोग घरों से बाहर निकल आए। जर्जर और पुराने भवनों में रह रहे परिवार दहशत की वजह से रात भर नहीं सो सके।
भूकंप के झटके रात 10:33 बजे महसूस किए गए। उस समय देहात क्षेत्र में ज्यादातर लोग अपने बिस्तर में सो चुके थे, जबकि शहरी क्षेत्र में ज्यादातर लोग जाग रहे थे। झटके इतने तेज थे कि कई घरों में रखा सामान गिर पड़ा।
भूकंप के कारण पुुराने और जर्जर भवनों में रहने वाले लोग दहशत के मारे रातभर नहीं सो सके। गौरतलब है कि पुराने शहर में डेढ़ सौ से अधिक ऐसे भवन हैं, जो सौ साल से अधिक पुराने हैं।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में भी इन भवनों में रहने वालों पर खतरा मंडराता है। हालांकि नगर निगम इन भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिन्हित कर चुका है, मगर ज्यादातर भवनों के मामले कोर्ट में विचाराधीन है।