{"_id":"56ec5d644f1c1bd45b8b4b89","slug":"block-leaders-took-the-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुवारंका ब्लाक प्रमुख मीना राणा को शपथ ग्रहण कराते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुखों ने शुक्रवार को शपथ ली। शहर से सटे बलियाखेड़ी ब्लॉक में बसपा तथा पुवांरका में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं का जमावड़ा रहा।
सरसावा में भी बसपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ली। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने शपथ के बाद अपने-अपने ब्लॉक का बिना किसी भेदभाव के विकास कराने का वादा किया।
बलियाखेड़ी ब्लॉक में बसपा के इमरान निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में बसपा विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, विधायक जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद समेत अनेक बसपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
इमरान को एसडीएम रामविलास यादव ने शपथ दिलाई। पुुवांरका ब्लॉक में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख मीना राणा और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। उन्हें भी एसडीएम रामविलास यादव के द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर सरफराज खां, जयवीर राणा, कुलबीर राणा, वाहिद, नितिन यादव, राव जुल्फकार, परवेज अली, रामप्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार, अमरपाल सिंह आदि रहे।
एसडीएम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पात्रों को लाभ पहुंचाने की अपील ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से की। इस दौरान सभी ने विकास की भी शपथ ली।
उधर, सरसावा में बसपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख अहतेशाम उल हक को एसडीएम नकुड़ हीरालाल यादव ने शपथ दिलाई। उनके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान लोक लेखा समिति के चेयरमैन तथा नकुड़ विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व एमएलसी तथा बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह जरावरे, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुरेश आर्य, ऋषिपाल, अंबरीश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, राव मुर्सलीन, अमित सैनी, धर्मेंद्र सैनी, राकेश चौधरी आदि थे।
छुटमलपुर/साढौली कदीम। शुक्रवार को ब्लाक मुजफ्फराबाद और साढ़ौली कदीम मुख्यालयों पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुजफ्फराबाद में उमेश देवी और साढ़ौली कदीम में हंसराज गौतम को एसडीएम बेहट शीतल प्रसाद गुप्ता ने ब्लाक प्रमुख पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर दोनों ब्लाक प्रमुखों ने कहा कि वे सर्व समाज को साथ लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसके बाद ब्लाक प्रमुखों ने बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर मुख्य रूप से मुजफ्फराबाद में बेहट विधायक महावीर सिंह राणा, एमएलसी उमर अली खान, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, राजबीर सिंह, यज्ञपाल सिंह उर्फ बोकी राणा, पुष्पेंद्र कुमार, विजयपाल राणा, अनिल ओजस्वी मौजूद रहे।
जबकि साढ़ौली कदीम में मुख्य रूप से एमएलसी महमूद अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी राव लईक अहमद, बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ पंचायत अजित सिंह, योगेंद्र सिंह, वेदपाल गौतम, धर्मपाल सैनी मौजूद रहे।