फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BLO posted in SIR dies of heart attack

Saharanpur News: एसआईआर में लगे बीएलओ की हृदयाघात से मौत

Wed, 04 Feb 2026 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
BLO posted in SIR dies of heart attack
सहारनपुर में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा भाई - फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर/पुवांरका। मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण अभियान में लगे सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक दुष्यंत सिंह बेदी (36) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह नुमाइश कैंप स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ में ड्यूटी लगी थी और एसआईआर का काम कर रहे थे। उनका करीब आठ महीने रुड़की ट्रांसफर हो गया था।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी सिंचाई विभाग खंड में वरिष्ठ सहायक के पद कार्यरत थे। उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी थी। मंगलवार सुबह दस बजे दुष्यंत ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि वह ठीक घर से निकले थे। दोपहर को गांव की एक महिला ने उनके घर सूचना दी कि ड्यूटी के दौरान दुष्यंत की तबीयत खराब हो गई है। इससे पहले विभागीय कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

घर पर मां परमोल सिंह बेदी और दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी रवनीत कौर (13), छोटा बेटा समर्थ (आठ) हैं। इनकी देखभाल दादी परमोल सिंह बेदी करतीं हैं। पत्नी रश्मि की करीब सात साल पहले मृत्यु हो गई थी। दुष्यंत का छोटा भाई कुलवंत सिंह बेदी शादीशुदा है। दुष्यंत के पिता अशोक सिंह बेदी की भी ड्यूटी करते समय हार्ट अटैक से मौत हुई थी। वह विभाग के काम से अमृतसर गए थे। ट्रेन में उनका शव मिला था।

सहारनपुर में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा भाई

सहारनपुर में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा भाई- फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।

सहारनपुर में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा भाई

सहारनपुर में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा भाई- फोटो : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed