फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Blisters on the feet, on language, naive

पैरों में छाले, जुबां पर भोले

Sun, 31 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 31 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Blisters on the feet, on language, naive
मस्ती करते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री आदि स्थानों से जल लेकर कांवड़िए बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे है। पैरों में छाले है लेकिन चेहरे पर दर्द का नामोनिशान तक नहीं है। चारों ओर केसरिया रंग के अलावा अन्य कोई रंग दिखाई नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


शहर में चहुंओर केवल भोले का जयघोष ही सुनाई दे रहा है। शिवभक्त बिना थके अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। कोई पहली बार तो कोई दूसरी और तीसरी बार भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दे रहे है।
विज्ञापन


अम्बाला-देहरादून हाइवे भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति के ओतप्रोत रहा। अधिकांश कांवड़ पर देश की शान तिरंगा लहरा रहा था। देशभक्ति गीतों पर कांवड़िए झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। शिवभक्तों में भोले की आस्था के साथ देशभक्ति की भावना भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंची ऊंची कांवड़ पर देश का तिरंगा फहराकर बोल-बम... बम-बम के जयकारे लगाये जा रहे है। कांवड़ के साथ चल रहे डीजे पर बज रहे भजनों पर वातावरण पूर्णतया भक्तिमय बना है। 


सहारनपुर में कांवड़ मार्ग पर जगह जगह लगाये गये कांवड़ शिविरों में निजी चिकित्सक कांवड़ियों की सेवा कर रहे है। सुबह से शाम और रात से सुबह तक कांवड़ियों  की सेवा की जा रही है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी कांवड़ियों की सेवा में पीछे नहीं है। कोई कांवड़ियों के पैर दबा रहा है तो कोई उनके पैरा में पड़े छालों पर मरहम पट्टी कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed